अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की यह 29 महिलाएं होंगी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

वर्तमान में भारत की अनेक महिलाएं पुरुषों से भी कई मामलों में आगे हैं बल्कि यूं कहें कि भारत के विकास में 50% की हिस्सेदारी महिलाओं की भी है। जहां महिलाएं एक तरफ अपने पूरे घर परिवार को अच्छे से संभालती है वहीं दूसरी तरफ देश के विकास में भी योगदान देकर अपना कर्तव्य निभाती हैं। तथा ऐसी ही जाबाज़ महिलाओं जिन्होंने सेना, शिक्षा, दस्तकारी, सांस्कृतिक समेत कई क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है उन्हें आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बीते सोमवार के शाम को भी राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार विजेता महिलाओं से बातचीत की गई तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। यह पुरस्कार महिलाओं को 2020 और 21 के लिए विशिष्ट योगदान देने पर प्रदान किए जाएंगे। और इस पुरस्कार को देने के लिए सरकार द्वारा आज का दिन यानी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के दिन को चयनित किया गया है।तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुरस्कार विजेताओं से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी तथा कहा कि उन्होंने पूरे देश को अपनी नई पहचान से गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री का कहना था कि आज हमारे देश में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है और सरकार महिलाओं की क्षमता को साकार करने की दिशा में हमेशा काम करती रहेंगी। आज जिन विजेताओं को पुरस्कार दिया जाना है उनमें बिहार की अनीता गुप्ता, जैविक किसान और स्वयंसेवी क्षेत्र में गुजरात की उषाबेन दिनेशभाई वासना,सांपों को बचाने वाली पहली महिला बचावकर्ता महाराष्ट्र की वनिता जगदेव बोराडे, समेत कुल 29 नाम शामिल है।