Uttarakhand- मसूरी घूमने आए परिवार की बेटी का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म…… आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में देहरादून जिले के मसूरी में एक परिवार मथुरा से घूमने के लिए आया हुआ था। तथा तभी उस परिवार का पीछा एक 26 वर्षीय युवक कोसीकला मथुरा निवासी इमरान कर रहा था। तथा देहरादून के रेलवे स्टेशन पर आरोपी ने परिवार की बेटी का अपहरण कर लिया तथा उसे अपने साथ फरीदाबाद ले गया जहां उसे उसने एक पेइंग गेस्ट में रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया जानकारी के मुताबिक आरोपी द्वारा अपहरण की गई बेटी अभी किशोरी ही हैं। मगर अब आरोपी को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।