
रूस और यूक्रेन के बीच यह आज हमले का सातवां दिन है तथा आज यानी कि बुधवार के दिन यूरोपीय संघ के राजनयिकों ने बेलारूस पर कुछ पाबंदियों को मंजूरी दी है। दरअसल यूरोपीय संघ ने बेलारूस पर कुछ आर्थिक क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए हैं। तथा इससे वहां के लकड़ी, स्टील और पोटेशियम के पदार्थ प्रभावित होंगे। यूरोपीय संघ का कहना है कि बेलारूस यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में सहायक की भूमिका निभा रहा है जिस कारण उस पर यह प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी यूरोपीय संघ के फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई है।

