चिंताजनक-यूक्रेन पर मंडरा रहे खतरे के बादल…… रूस ने दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

युद्ध का सातवां दिन यूक्रेन के लिए एक और खतरनाक मोड़ लेकर आया है। आज सातवें दिन भी रूस और यूक्रेन के बीच काफी भीषण युद्ध जारी है और इस बीच रूस के विदेश मंत्री ने न्यूक्लियर अटैक की चेतावनी दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि यदि यह युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध के रूप में उभरा तो यह युद्ध परमाणु युद्ध होगा। तथा साथ में यह काफी विनाशकारी भी होगा। तथा बता दें कि युद्ध के सातवें दिन भी रूस लगातार यूक्रेन के कीव और ख़ार्किव में मिसाइल अटैक कर रहा है जिससे कि कीव की बड़ी-बड़ी इमारतें जमीन में आ गई है। और साथ ही दोनों देशों के बीच बातचीत के संबंध में क्रेमलिन का कहना है कि रूसी अधिकारी एक बार फिर से यूक्रेन से दूसरे दौर की बातचीत करने के लिए तैयार हैं लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यूक्रेन के अधिकारी इस बातचीत में शामिल होंगे या नहीं। जो भी हो लेकिन यदि रूस के विदेश मंत्री के अनुसार यह युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध के रूप में उभरा तो यह काफी विनाशक होगा।