यूक्रेन और रूस के बीच जंग ने लिया नया मोड़….. यूएन ने लगाया रूसी मीडिया स्पुतनिक पर बैन, बाकी देशों ने भी किया व्यापार बंद

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग ने अब एक नया ही मोड़ ले लिया है। इस जंग के बीच अब रूस को दूसरे देशों से भी निंदा मिल रही है। यूएन ने रूसी मीडिया स्पुतनिक पर बैन लगा दिया है तथा इसके साथ ही पश्चिम के अनेक देशों ने रूस के साथ व्यापार बंद कर दिया है। इसी दौर में कनाडा ने पहले रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को रोका और अब उसके जहाजों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है वहां की परिवहन मंत्री उमर अलघाबरा द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।
तथा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध के मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत आगामी 7 और 8 मार्च को सुनवाई करने वाली हैं। 7 और 8 मार्च को अदालत द्वारा यूक्रेन में जारी रूस की सैनिक कार्यवाही के मामले में सुनवाई की जाएगी। दरअसल अंतरराष्ट्रीय अदालत में बीते 27 फरवरी 2022 को यूक्रेन द्वारा यह मामला दर्ज करवाया गया था और अब इस संबंध में यूएन कोर्ट ने रूस को नोटिस भी भेजा है और कहा है कि कोर्ट इस मामले की सुनवाई आगामी 7 से 8 मार्च को करेगा। जो भी हो इस युद्ध में भीषण नरसंहार देखने को मिला है तथा आज इस युद्ध का सातवां दिन है। मगर कहना मुश्किल है कि यह युद्ध आगे कितना लंबा चलेगा क्योंकि युद्ध में दोनों में से कोई भी देश एक दूसरे के सामने झुकना नहीं चाहते और दोनों देशों के बीच हुई वार्ता भी एक बार विफल हो चुकी है जिसके परिणाम यह है कि अभी भी यूक्रेन में रुसी हमले जारी हैं।