फिर पड़ेगी महंगाई की मार…… हवाई यात्रा पहले से होगी अधिक महंगी

वर्तमान में पहले कोविड महामारी के कारण तथा अब रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे हैं युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है तथा आज दिनांक 1 मार्च 2022 को मंगलवार के दिन भारत में जेट ईंधन की कीमतों में 3.3% की बढ़ोतरी की गई है। इस साल यानी कि साल 2022 की शुरुआत के बाद जेट ईंधन की कीमतों में यह पांचवीं बार लगातार बढ़ोतरी हुई है।हालांकि देश में चुनावी राज्यों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। मगर इंधन में बढ़ोतरी होने से अब हवाई यात्रा भी महंगी हो सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एटीएस की कीमत 3,010.87 से बढ़कर 93,530.66 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई हैं। देश में पिछले 1 जनवरी से आज तक लगातार पांचवीं बार इन कीमतों में बढ़ोतरी की गई हैं तथा इसी कारण अब हवाई यात्रियों को यात्रा करना महंगा पड़ेगा।