जहां एक तरफ सारे देश बैठे भगवान के भरोसे वही ऑपरेशन गंगा के तहत अपने नागरिकों को स्वदेश वापस लाने में सबसे आगे दिखा भारत

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तथा उनकी स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार लगातार प्रयासरत है। वर्तमान में जहां एक ओर अमेरिका, ब्रिटेन, चीन जैसे बड़े देशो ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वहां से निकालने में असमर्थता जता दी है वहीं दूसरी तरफ भारत ने गंगा ऑपरेशन के तहत अभी तक कई हजार नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने का काम किया है। दरअसल भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी यूक्रेन में रह रहे नागरिकों को वापस लाया जाएगा तथा अभी तक ऑपरेशन गंगा के तहत कुल 1396 छात्रों को भारत वापस लाया गया है। और वहीं अगर हम कुल मिलाकर बात करें तो भारत ने अभी तक यूक्रेन में फंसे भारतीयों में से 6000 भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकलवा लिया है। तथा कीव में भारतीय दूतावास भी भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए पूरी तरह से कार्यरत है। तथा जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार को फिर से 3 फ्लाइट भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुंचेगी।