Viral such :- हार के लिए तैयार रहें कांग्रेसी :- हरीश रावत। जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई

देहरादून| विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब दावों का दौर शुरू हो चुका है| दोनों ही दल के साथ-साथ सभी प्रत्याशी जीतने और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं| इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो पेपर कटिंग बेहद वायरल हो रही है| जिसमें हरीश रावत का एक बयान को प्रसारित किया जा रहा है जिसमें हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेसी हार के लिए भी तैयार रहें आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे इस वायरल मैसेज की सच्चाई।दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज की कुर्मांनचल अखबार की टीम ने जब पड़ताल शुरू की तो हमने पाया कि यह अखबार की कटिंग प्रसिद्ध अखबार दैनिक जागरण की प्रतीत हो रही है| जब हमने एक खबर को बारीकी से पढ़ा तो उसमें तीन जगह पर हरीश रावत के नाम के आगे मुख्यमंत्री लिखा गया था जिससे यह स्पष्ट हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पेपर कटिंग 5 साल पुरानी है और वर्तमान में हरीश रावत का इस प्रकार का कोई भी बयान नहीं आया है।

Advertisements

Recent Posts