Uttarakhand -: पहली बार 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त में पाठ्यपुस्तकों की सुविधा, राज्य सरकार वहन करेगी व्यय

देहरादून| सरकारी और शासकीय स्कूलों के आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को 1 अप्रैल से मुफ्त किताबें मिलेगी| अच्छी बात यह है कि नौवीं से बारहवीं तक के समस्त छात्र छात्राओं को पहली बार मुक्त पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी| जिसमें होने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी| इसके अलावा एक से आठवीं तक के बच्चों की किताबों पर आने वाले खर्च को केंद्र सरकार वाहन करती रही है| केंद्र सरकार की ओर से एक से आठवीं तक के छात्र छात्राओं को पहले सर्व शिक्षा अभियान और अब समग्र शिक्षा अभियान के तहत मुफ्त किताबें या उनके लिए पैसा दिया जाता आ रहा है | पिछले वर्ष कक्षा एक से आठवीं तक के 6.50 लाख छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए DBD के माध्यम से पैसा दिया गया लेकिन इस बार नए शिक्षा सत्र 2022-23 से इन छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए पैसा नहीं बल्कि किताबे मिलेंगी| इन छात्रों के लिए किताबें विभाग को उपलब्ध होनी शुरू हो गई है| जिन्हें अप्रैल माह में स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा| इसके अलावा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की ओर से नए शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से पहली बार मुफ्त किताबें दिए जाने का निर्णय लिया गया है| अधिकारियों का कहना है कि छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकों पर जो खर्च आएगा उसे प्रदेश सरकार वहन करेगी| डॉ मुकुल कुमार सती अपर राज्य परियोजना निदेशक का कहना है कि पहली बार नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें मिलेंगी| किताबें विभाग को उपलब्ध होने लगी है 1 अप्रैल से स्कूलों तक इन्हें पहुंचा दिया जाएगा|

Advertisements

Recent Posts