यात्रियों के लिए खुशखबरी…… हल्द्वानी- रुद्रपुर रोड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए घटा किराया

उत्तराखंड में हल्द्वानी और रुद्रपुर रोड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल अब यूनियन ने इंटरसिटी बसों के किराए में ₹10 की कमी कर दी है यात्रियों को अब यात्रा करने के दौरान 10 रुपए किराया कम देना होगा। दरअसल इन रूटों पर रोजाना 1000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं तथा इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ₹50 किराया देना पड़ता है मगर अब यूनियन ने यह किराया ₹40 कर दिया है। कोरोना से पहले इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों का किराया ₹35 प्रति व्यक्ति था मगर कोरोना के बाद ₹10 की वृद्धि किराए में की गई थी लेकिन चालाक उससे भी ऊपर यानी कि ₹50 किराया प्रति व्यक्ति लेने लग गए थे। मगर अब यूनियन ने यह किराया फिर से ₹40 कर दिया है।

Advertisements

Recent Posts