यूक्रेन में फंसे 151 उत्तराखंड के छात्र, जाने किस जिले से कितने,अल्मोड़ा से एक

देहरादून| रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज तीसरा दिन है| कई लोग यह उम्मीद लगा रहे हैं कि वार्तालाप के द्वारा युद्ध को समाप्त कर दिया जाएगा लेकिन स्थिति कुछ और है रूस अपने को शक्तिशाली तथा यूक्रेन अपने को शक्तिशाली दर्शाने में लगा हुआ है जिसमें यूक्रेन की आम जनता पीस रही है| यूक्रेन में भारत के कई छात्र फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है| जिसमें 151 उत्तराखंड के नागरिक फंसे हुए हैं| इस बढ़ते विवाद को देखते हुए शासन ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है| अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर अब तक 151 नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिली है| जिसमें सबसे अधिक 39 देहरादून जिले के हैं| उधम सिंह नगर के 20,;टिहरी जिले के 10, अल्मोड़ा से एक, चमोली से एक, चंपावत से चार, पिथौरागढ़ से दो, उत्तरकाशी से सात , पौड़ी गढ़वाल से 13, हरिद्वार से 26, रुद्रप्रयाग से पांच, नैनीताल से 22 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना अभी तक मिली है| अपर सचिव गृह ने अपील की कि उत्तराखंड के नागरिकों जो विभिन्न कार्यों से यूक्रेन में निवासरत है उनके स्वजन चिंतित न हो| अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें| सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| इसके अलावा शासन की ओर से पुलिस उपमहानिदेशक कानून व्यवस्था पी रेणुका व पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को नोएडा अधिकारी बनाया गया है| कोई भी व्यक्ति डीआईजी पी रेणुका के मोबाइल नंबर 7579278144 और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की मोबाइल नंबर 893778889 पर संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू की है|