उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022- तिथियों में हुआ बदलाव

रामनगर| उत्तराखंड शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 28 मार्च से शुरू होने वाली और 18 अप्रैल को खत्म होने वाली परीक्षाओं की तिथि में कुछ बदलाव किया है| जानकारी के अनुसार पूर्व में 9 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा अब 19 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया है| अन्य परीक्षाएं स्कीम में दी गई तिथियों के अनुसार ही होगी| जल्द विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम भी जारी होगा| बोर्ड की सचिव नीता तिवारी ने कहा कि बीते दिनों देहरादून में हुई बैठक में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू कराने का निर्णय लिया गया था| परीक्षाएं 18 अप्रैल को समाप्त हो रही थी| सचिव ने कहा कि 9 अप्रैल को नवोदय की परीक्षा होनी है इसी बीच हाई स्कूल में संस्कृत एवं इंटरमीडिएट में अंग्रेजी व कृषि संबंधी परीक्षाएं होनी थी| नवोदय की परीक्षा को देखते हुए 9 अप्रैल को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 19 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी| कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल 243229 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है| परीक्षा के लिए देशभर में 1333 केंद्र बनाए गए हैं|