
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के बारे में आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि शासन प्रशासन के उच्चाधिकारी उनकी मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों को हर संभव मदद मिले इसके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने नोडल अधिकारी को नियुक्त कर एक टोल फ्री नंबर 112 जारी कर दिया है। कथा यूक्रेन में फसे छात्रों के बारे में वहां के राष्ट्रपति को जानकारी दे दी गई हैं। जितने भी लोग यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं उन्हें मुफ्त खाना, पानी मोहिया कराया जा रहा है तथा जो भी वहां से वापस आना चाहता है उसके लिए सरकार वैकल्पिक रास्तों पर भी विचार कर रही हैं।
