यदि नहीं थमा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तो भारत के व्यापार पर होगा इसका असर…….. यह चीजें हो सकती है महंगी

वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद से ना सिर्फ रूस और यूक्रेन बल्कि इसका असर अन्य देशों पर भी पड़ेगा। और भारत के व्यापार पर भी इस युद्ध का काफी असर पड़ रहा है। कोविड-19 महामारी के बाद जैसे ही व्यापार नुकसान से उभर रहा था वैसे ही रूस और यूक्रेन के बीच यह युद्ध छिड़ गया है। दरअसल इस लड़ाई से खेपो की आवाजाही, भुगतान और तेलों की कीमत पर काफी असर पड़ेगा जिससे कि देश में कई चीजें महंगी हो जाएंगी। फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने निर्यातकों को बताया है कि वह अपनी खेप या माल को उस क्षेत्र में रखे जो काला सागर का रास्ता अपनाते हैं। Fieo महानिदेशक अजय सहाय ने बताया है कि युद्ध की अवधि के अनुसार ही व्यापार पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इस युद्ध से माल की आवाजाही, कीमतों और भुगतान पर काफी असर पड़ेगा जिससे भारत में तेल समेत कई चीजें महंगी हो सकती हैं।