
देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कोरोना महामारी की तीसरी लहर खत्म हो जाएगी| लगातार दो दिनों से देखे तो मामले 20,000 से कम दर्ज हुए हैं| बीते 24 घंटे में 16051 नए मामले दर्ज हुए हैं| और 206 संक्रमित हो की जान गई है| जबकि इससे एक दिन पहले कोरोनावायरस के 19968 नए मामले दर्ज हुए थे और 673 लोगों की जान गई थी| अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटों में 37901 लोग कोरोना से ठीक हो गए यानी 22 हजार एक्टिव केस कम हो गए| कोविड-19 महामारी से अब तक कुल 4 करोड़ 28 लाख 38 हजार 524 लोग संक्रमित हो चुके हैं| जिसमें से वर्तमान में 2 लाख 2 हजार 171 मामले एक्टिव है|
