Almora- वेतन भुगतान ना होने पर होगा उग्र आंदोलन……. रोडवेज कर्मचारियों ने दी चेतावनी

अल्मोड़ा नगर में रोडवेज कर्मचारियों ने लंबित वेतन के भुगतान ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आज दिनांक 17 फरवरी 2022 को रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटा कार्य बहिष्कार किया उन्होंने डिपो कार्यालय में नारेबाजी के साथ खूब प्रदर्शन किया। दरअसल रोडवेज कर्मचारियों को पिछले कुछ समय से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण आक्रोश में आकर कर्मचारियों ने आज एक घंटा कार्य बहिष्कार किया और वेतन भुगतान की मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Advertisements

Recent Posts