Corona update -: पांचवें दिन भी 50 हजार से कम मामले, जानिए देश में कोरोना का हाल

नई दिल्ली| देशभर में लगातार पांच दिनों से कोरोना के 50 हजार से कम मामले मिले हैं| स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि 67,538 लोग ठीक भी हुए हैं और 541 लोगों की मौत हुई है|कोविड-19 महामारी जिस प्रकार कम होती दिखाई दे रही है उसे देखकर थोड़ी थोड़ी राहत मिल रही है| नए मामलों में कमी के साथ-साथ एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं| देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,32,918 हो गई है वही पॉजिटिविटी दर 2.61% हो गई है|

Advertisements

Recent Posts