उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022:- शादी के जोड़ों में सज धज कर कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन ने किया मतदान

आज दिनांक 14 फरवरी 2022 को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान हो रहा है राज्य में मतदान की समयावधि सुबह 8:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक रखी गई है। वही साथ में आज मतदान के साथ- साथ शादियों के शुभ मुहूर्त भी हैं और इसी को देखते हुए कई बूथों पर शादी के जोड़ों में सजे धजे दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे। पिथौरागढ़ डीडीहाट निवासी गौरव कन्याल जोकि आज दूल्हा बने हुए हैं वह बारात निकलने से पहले बारातियों के साथ किरौली बूथ में मतदान करने पहुंचे तथा उसके बाद अपनी बारात लेकर रवाना हुए। वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी निवासी पूजा भी अपने भाइयों के साथ दुल्हन के जोड़े में सजी हुई मतदान करने के लिए पहुंची। यही नहीं बल्कि उत्तराखंड में आज कई ऐसे जोड़े हैं जिन्होंने अपनी शादी के दिन शत-प्रतिशत मतदान के संदेश दिए हैं।