
कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार भले ही कम होती दिखाई दे रही है लेकिन अभी भी कई जिले, देश के लगभग 141 से अधिक जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 10 फ़ीसदी से अधिक है| कोविड-19 संक्रमण को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मिली-जुली तस्वीर देखने को मिल रही है| जहां एक और कोरोनावायरस में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं इन जिलों का हाल ऐसा है कि 10 फ़ीसदी से अधिक संक्रमण दर है|
इसके अलावा 39 जिलों में हर दिन संक्रमण बढ़ रहा है| केरल समेत कई राज्यों के हालात चिंताजनक है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने कहा कि 140 जिलों में कोविड-19 की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फ़ीसदी से अधिक दर्ज की गई है वहीं 160 जिलों में संक्रमण अभी भी 5 से 10 फ़ीसदी के बीच बना हुआ है| केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में अभी भी सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे अधिक है| जहां लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है| मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के हालात भी चिंताजनक है|
हमें अभी हमें सोचना चाहिए कि कोविड-19 महामारी समाप्त होने की कगार पर है ,इस वक्त हमारी एक गलती भी महामारी को फिर से बढ़ा सकती है इसलिए सावधान रहें सतर्क रहें|
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि देश में 96 फ़ीसदी वयस्क आबादी को पहली खुराक दी गई है| जिसमें से 78 फ़ीसदी आबादी को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है| इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के 69 फ़ीसदी किशोरों को पहली और 14 फ़ीसदी को दूसरी खुराक दी जा चुकी है|

