
चौखुटिया अल्मोड़ा। बीते गुरुवार को बाखली के मैदान में आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जनसभा के दौरान कई बातें कहीं उन्होंने कहा कि पहले यदि हम विदेश चाहते थे तो कोई इज्जत नहीं होती थी मगर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत भारत का नाम सुनते ही लोग काफी सम्मान देते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के अपने ही लोगों में खींचातानी चलती है भला वह क्या प्रदेश का भला करेंगे। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार और कम दाम में एलपीजी देने का वादा करने वाली कांग्रेस पहले राजस्थान और पंजाब जैसे क्षेत्रों का हाल सुधारें।
फिर चौहान ने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में महामारी की स्थिति होने पर प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन का निर्माण करवाया तथा जनता को कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाया। और लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाई गई। तथा उन्होंने कहा कि बदलते भारत की असली तस्वीर इसी से नजर आती है कि अब विदेशी भी भारत का नाम सुनते ही सम्मान देते हैं। चौहान की इस जनसभा का संचालन मुकेश पांडे और पूरन संगेला ने किया। तथा इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी आनंद शाही, सदानंद पांडे, चेतना नेगी, ममता भट्ट, बिंदेश्वरी पांडे, गणेश नायक, उमेश भट्ट, सुरेश मनराल समेत कई लोग शामिल थे।

