इस वर्ष हाईकोर्ट के जजों की पहली नियुक्ति, इन तीन राज्यों को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली| मद्रास हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जिनका नाम जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी है| इससे पहले जस्टिस भंडारी मद्रास हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे| जिन्होंने अब जस्टिस संजीव बनर्जी के पिछले साल नवंबर में मेघालय हाई कोर्ट में ट्रांसफर के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला|


कानून मंत्रालय द्वारा 13 वकीलों और तीन न्यायिक अधिकारियों की आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है| 7 वकीलों को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया है| वहीं तीन तीन वकीलों को उड़ीसा और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जज बनाया गया है| तीनों न्यायिक अधिकारियों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर जज के रूप में नियुक्त किया गया है| इससे पहले पिछले साल हाईकोर्ट में कुल 120 जजों की नियुक्ति की गई थी| यह नियुक्ति इस साल की पहली नियुक्ति है|