Uttarakhand corona update- राज्य में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के इतने मामले जानिए आपके शहर में कितने

वर्तमान में पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहा है तथा कोरोना की तीसरी लहर के दौरान अब जाकर नए मामलों में राहत मिल पाई है। बीते 24 घंटे में राज्य में कुल कोरोना के 716 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें सबसे अधिक मामले देहरादून से दर्ज किए गए हैं देहरादून से पिछले 24 घंटे के अंदर 212 नए मरीज मिले हैं इसके अलावा चमोली से 88 हरिद्वार से 87 पौड़ी से 74 नैनीताल से 47 उधम सिंह नगर से 38, चंपावत से 29, टिहरी से 26 पिथौरागढ़ से 21, उत्तरकाशी से 17 रुद्रप्रयाग से 14 तथा बागेश्वर से 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तथा राज्य में बीते 24 घंटे की अंदर 1354 लोगों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है तथा इस दौरान दो लोगों ने अपनी जान भी गवाई है।