
आज दिनांक 11 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा स्थित स्टेडियम को काफी सजाया है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर काफी तैयारियां भी की है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि प्रधानमंत्री 11:00 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे तथा यहां पर उनके लिए कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया है। तथा अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे व पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। उनके स्वागत में कई दिनों से चल रही तैयारियों को कल अंतिम रूप दे दिया गया है तथा उनकी जनसभा के आयोजन स्थल स्टेडियम को भी काफी तैयारियों के साथ सजाया गया है।

