Almora -: एशियन सीनियर बैडमिंटन में खेलेंगे युवा शटलर लक्ष्य सेन

अल्मोड़ा| 15 से 20 फरवरी तक मलेशिया में प्रस्तावित एशियन सीनियर बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में युवा शटलर लक्ष्य सेन भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि दुनिया के 13 नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन जिन्होंने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और इंडिया ओपन में वर्ल्ड चैंपियन को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर गृह क्षेत्र अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड का नाम रोशन किया था|

Advertisements

कहा कि शानदार उपलब्धि पर प्रतिष्ठित पत्रिका फॉर्ब्स इंडिया के प्रमुख पृष्ठ पर 30 सर्वोच्च भारतीय युवाओं में लक्ष्य सेन का स्थान मिला है| लक्ष्य की शानदार उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है| सभी ने लक्ष्य के उज्जवल भविष्य की कामना की है और उन्हें बधाइयां दी|