
अल्मोड़ा। जिले में धारा- 27 के तहत अब शिक्षकों के तबादले होंगे। काफी अनुरोध के बाद धारा- 27 के तहत शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। लंबे समय से तबादलो का इंतजार कर रहे शिक्षकों की उम्मीद बढ़ गई है और तबादलों के लिए मिले आवेदनों की संख्या शिक्षा विभाग में 3000 के पार पहुंच चुकी है। दस्तावेजों की पड़ताल पूरी होने के बाद इन पर उच्च स्तरीय कमेटी विचार करेगी और मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी के निर्णय के बाद ही आगे को प्रक्रिया जारी रहेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तबादलों के लिए प्रवक्ता संवर्ग में कुल 309 आवेदन मिले हैं जिसमें से विभिन्न श्रेणी सामान्य संवर्ग में 284 और महिला संवर्ग में 25 आवेदन है और गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग के 842 आवेदन मिले हैं जिसमें से सामान्य संवर्ग में 766 और महिला संवर्ग में 76 आवेदन हैं। सहायक अध्यापक एलटी में कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल की तुलना में अधिक शिक्षकों ने धारा 27 के तहत तबादलों के लिए आवेदन किए हैं इसमें कुमाऊँ मंडल के 1116 शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किया है। इस तरह से 3000 से भी अधिक आवेदन शिक्षा विभाग को मिले हैं।



