कोटद्वार:- महिला को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार को किया ट्रैकुलाइज

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार में बीते सोमवार के दिन महिला को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार को मंगलवार देर शाम ट्रैकुलाइज कर लिया गया है। सनेह के कोटड़ीढांग में हमलावर गुलदार को वन विभाग द्वारा ट्रेंकुलाइज किया गया है और उसे कोटड़ी रेंज मुख्यालय में रखा गया है जहां उसे पिंजरे में डालकर कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी चल रही है। गुलदार की उम्र तीन से चार साल के बीच बताई जा रही है और वह नर गुलदार है। गुलदार के पकड़ में आने से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है और अब उनका भय कुछ हद तक कम हुआ है। गुलदार को घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर टीम ने ट्रैकुलाइज करने में सफलता हासिल की और गुलदार की मूवमेंट नजर आने पर टीम अलर्ट हो गई जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

Advertisements

Leave a Reply