
अल्मोड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं अवैध मादक पदार्थों की खेती पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस द्वारा अभियान जारी हैं ऐसे में लमगड़ा थाना क्षेत्र पुलिस ने बीते मंगलवार को सुरखाल क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए बंजर भूमि पर लगभग चार नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट कर दिया। थाना अध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नरेश पॉल और पुलिस टीम ने ग्राम प्रहरियों के सहयोग से सुरखाल में सघन अभियान चलाकर भांग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील भी उनके द्वारा की गई।
Advertisements



