
अल्मोड़ा। केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयुर्वेद पर ओपन हाउस का आयोजन होगा। 1 दिसंबर को सीसीआरएएस अभ्युदय दर्शन- 2026 के तहत ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान रानीखेत में आयोजित कार्यक्रम में शोधकर्ताओं, चिकित्सको, विद्यार्थियों ,उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान और नवाचारों और नई पहलों की जानकारी साझा करना है तथा विभिन्न धारकों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना भी है।
Advertisements



