बागेश्वर – आगामी 29 नवम्बर को विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइका बागेश्वर, विवेकानंद विद्या मंदिर राइका मंडलसेरा परीक्षा केंद्रों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी

बागेश्वर । आगामी 29 नवंबर को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
परगना मजिस्ट्रेट वैभव कांडपाल ने बताया कि 29 नवंबर को परीक्षा समाप्ति तक बागेश्वर स्थित विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। इस अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास अस्त्र-शस्त्र, धारदार हथियार, लाठी-डंडे, चाकू, स्टिक, हॉकी, खुखरी, पटाखे, बम, ज्वलनशील पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी। इसके अतिरिक्त जुलूस निकालने, भाषण देने, उत्तेजनात्मक नारे लगाने तथा अनावश्यक रूप से पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा ड्यूटी में तैनात कार्मिकों एवं परीक्षार्थियों को इन प्रतिबंधों से छूट प्रदान की गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply