Uttarakhand:- राज्य में तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति….पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में तीन जल विद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति मिलती है जिससे की माग के समय राहत मिलेगी। यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह के अनुसार पिथौरागढ़ की 12 मेगावाट क्षमता की तांकुल जल विद्युत परियोजना को आवश्यक अंतिम वन स्वीकृति के साथ सार्वजनिक निवेश बोर्ड का अनुमोदन प्राप्त हो गया है और पिथौरागढ़ की 120 मेगावाट क्षमता की सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड़ और देहरादून की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी प्लांसू जल विद्युत परियोजनाओं को भी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति प्राप्त हो गई है जिससे कि अब परियोजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन का काम आगे बढ़ेगा। यूजीवीएनएल के एमडी के अनुसार हिमालय क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पर्यावरणी संवेदनशीलता की दृष्टिगत इन परियोजनाओं के लिए वन स्वीकृतियां प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंद वर्धन और प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के विशेष प्रयासों से यह संभव हुआ है और भारी मांग के समय इन परियोजनाओं से बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisements

Leave a Reply