Uttarakhand:- 11 माह की बच्ची से की गई दरिंदगी…. आरोपी फरार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 11 माह की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई जिसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र में बच्ची के पिता के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति ने रविवार रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बच्ची के पिता के साथ ही आरोपी फैक्ट्री में काम करता था और वह व्यक्ति रविवार रात घर में घुस गया जिसके बाद उसने बच्ची को अपना शिकार बनाया और वहां से फरार हो गया घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply