
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ घाट पर पूजा की और इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेला घाट स्थित बाईस पुल छठ घाट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ महापर्व का समापन किया तथा छठी मैया से प्रदेश की समस्त जनता के जीवन में सुख समृद्धि शांति और आरोग्यता की कामना की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह खटीमा में छठ पर्व के आयोजनों में शामिल होते रहे हैं और छठ महापर्व महिलाओं की कठिन तपस्या ,आस्था, श्रद्धा तथा समर्पण का प्रतीक है यह पर्व परिवार की सुख ,समृद्धि ,खुशहाली और आरोग्यता की कामना के साथ मनाया जाता है और खटीमा एक लघु भारत की तरह जहां अलग-अलग समाज व समुदाय के लोग सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाते हैं।



