छठ महापर्व:- पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत….उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया उपवास

उत्तराखंड राज्य में भी छठ पूजा की धूम देखने को मिली उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आज सोमवार को व्रतियो ने अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज सुबह सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सूर्य उपासना के इस पर्व पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और उसके साथ ही 36 घंटे से चल रहा निर्जला व्रत भी पूरा हो गया। सुबह उठते ही हरिद्वार में छठी मैया के गीतों से घाट गूंज उठे और इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भी काफी अधिक संख्या में देखने को मिली। गंगा घाटों में पूजा अर्चना के लिए लोग पहुंचे तथा छठ पर्व को देखते हुए देहरादून और हरिद्वार में नदियों समेत विभिन्न जलाशयों तथा घाटों पर व्यवस्थाएं भी की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए तथा इसके साथ ही आज चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन भी हो गया है।

Advertisements

Leave a Reply