Uttarakhand:- बद्रीनाथ धाम में वीकेंड पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब….पार हुआ 23 लाख का आंकड़ा

उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली राज्य में चार धाम यात्रा समापन की ओर है और ऐसे में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के कुछ ही दिन बचे हैं। 2 दिन बाद आगामी 16 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और यात्रा के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बद्री विशाल के दर्शन के लिए उमड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि दर्शन के लिए लंबा इंतजार श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है और कई यात्री मायूस होकर लौट रहे हैं। बीते शुक्रवार देर शाम तक धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई थी और बरसात के दौरान भी काफी अधिक संख्या में तीर्थ यात्री धाम में पहुंचे इसके बाद यात्रा के अंतिम चरण में भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। बीते शुक्रवार को 17,420 श्रद्धालुओं ने बद्री विशाल के दर्शन किए और उससे पहले 16000 श्रद्धालु बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस प्रशासन को भी काफी मेहनत मशक्कत के साथ यात्रियों की भीड़ संभालनी पड़ी।

Advertisements

Leave a Reply