
उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना बनाई जा रही है और 6000 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को इसका लाभ मिलेगा जिसके तहत हर महीने उन्हें ₹3000 की धनराशि दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से स्पॉन्सरशिप योजना में पात्र लाभार्थियों की संख्या सीमित कर दी गई है इसके चलते प्रदेश के कई जरूरतमंद बच्चों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने यह नई योजना शुरू करने की पहल की है। प्रदेश सरकार जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना शुरू करने जा रही है और प्रस्तावित इस योजना को 1 दिसंबर से शुरू किया जा सकता है जिसके तहत पात्र बच्चों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी और इस योजना से राज्य के करीब 6000 बच्चे लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार की ओर से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को प्रतिमाह ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाती है लेकिन इस योजना में पात्र लाभार्थियों की संख्या सीमित कर दी गई जिसके चलते राज्य सरकार यह योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना का लाभ उन बच्चों को मिलेगा जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो या माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई या फिर माता-पिता दिव्यांग हो, जेल में हो या किसी अन्य वजह से परिवार की स्थिति ठीक ना हो। केवल उत्तराखंड के स्थाई और मूल निवासी जरूरतमंद बच्चों को ही इसमें शामिल किया जाएगा तथा अधिकतम 18 वर्ष तक के बच्चे इसके लिए पात्र होंगे।



