
उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में 19 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम इस बार दर्शन के लिए पहुंचे और इस बार श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 19 अप्रैल को गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चार धाम यात्रा का आगाज हो गया था जिसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले और तब से लेकर बीते 11 नवंबर को कपाट बंद होने तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे और इस बार श्रद्धालुओं ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है और इस बार चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख के पार पहुंच गई है। केदारनाथ धाम के कपाट बीते 11 नवंबर को भैया दूज के पर्व पर बंद कर दिए गए हैं और तब तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम में दर्शन के लिए पहुंचे इसके बाद अब 16 नवंबर को बद्रीनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे जिसके साथ चार धाम यात्रा का समापन हो जाएगा। केदारनाथ में इस बार 19,33,138 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे जो कि अब तक की सबसे अधिक संख्या है।



