Uttarakhand:- कल भाई दूज पर बंद होंगे बाबा केदार के कपाट…. चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा अपने समापन की ओर है और कल केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट कल भाई दूज के अवसर पर बंद होंगे और ऐसे में बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में प्रवेश कर लिया है और कल पूरे विधि विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे और बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे बंद होंगे और इस दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य , आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण, पेयजल ,विद्युत और नगर निकाय समेत संबंधित विभागों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से कपाट बंद होने के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की तैयारी की जा रही है और सभी विभागों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply