
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा अपने समापन की ओर है ऐसे में आज शीतकाल के लिए गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और मां गंगा की डोली मुखबा के लिए रवाना होगी। गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 में शुभ मुहूर्त के अनुसार बंद किए जाएंगे और उसके बाद मुखबा में मां गंगा की पूजा अर्चना होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खुले थे और तभी चार धाम यात्रा का आगाज भी हुआ था, परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के दिन बंद कर दिए जाते हैं आज 10 नवंबर को दोपहर 12:05 में मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंदे किए जाएंगे और मां गंगोत्री की डोली मुखबा के लिए रवाना हो जाएगी इसके बाद 11 नवंबर को भैया दूज के दिन बाबा केदार और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे और उसके बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।



