
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान जवानों के बीच पहुंचे उन्होंने बीते शनिवार को गढ़ीकैंट में जवानों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया और मिठाई खिलाकर उनके शौर्य, समर्पण, साहस की सराहना की। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनो के बीच होती है और सैनिक उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि, हमारे घर में जलने वाले दीपों के पीछे सीमा पर तैनात सैनिकों का त्याग और उनके परिजनों का समर्पण है। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल रेजीमेंट की वीर गाथाओं और 1962 के युद्ध के महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत के साहस को भी याद करते हुए उनके बारे में चर्चा की उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है इसी उद्देश्य से शहीद सैनिकों के आश्रितो की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई है और सरकारी नौकरी के आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिए गए हैं इस तरह उन्होंने सैनिकों के बीच बीते शनिवार को दिवाली मनाई।



