
उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में यह खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी किशोर ने पहले अश्लील फिल्म दिखाई और उसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और इस घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका मेडिकल परीक्षण हो रहा है तथा आरोपी किशोर को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। राज्य में आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां बच्चियों के साथ हैवानियत होती है और देहरादून के पटेल नगर से भी ऐसी ही यह खबर सामने आई है जहां मासूम को अश्लील फिल्म दिखाकर उसका दुष्कर्म किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अपने संरक्षण में ले लिया है और अब आगे की कार्यवाही हो रही है।





