
राज्य में 5 मिनी स्टेडियम और 8 खेल मैदान को लेकर विधानसभा सत्र में युवा कल्याण मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है विधानसभा में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से पांच नए मिनी स्टेडियम और आठ खेल मैदानो का निर्माण कराया जाएगा इसके साथ ही विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन खेल परिसंपत्तियों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। विधानसभा में विधायक महेश जीना के सवाल के लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्य द्वारा कहा गया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 2017 से अब तक 48 मिनी स्टेडियमो का निर्माण किया गया है और 11 मिनी स्टेडियम निर्माणाधीन है इसके साथ ही 5 मिनी स्टेडियम प्रस्तावित है और 51 खेल मैदानो का निर्माण भी किया गया है तथा तीन खेल मैदान निर्माणाधीन है। इसके अलावा आठ खेल मैदान प्रस्तावित है। राज्य के टिहरी ,चमोली और बागेश्वर में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल ,पिथौरागढ़ आदि में खेल मैदान बनाए जाएंगे। अल्मोड़ा के रानीखेत एनसीसी ग्राउंड में एवं चौखुटिया में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।





