बागेश्वर:- खरीदारी करने के लिए बाजार आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां बाजार में खरीदारी करने के लिए पिता के साथ आई 19 वर्षीय युवती लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बाद और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी गई है। बागेश्वर के ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी 19 वर्षीय पुत्री के साथ 23 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे सामान खरीदने बागेश्वर बाजार आया था अस्पताल पुल के पास पहुंचने पर युवती ने पिता से कुछ सामान खरीद कर तुरंत वापस लौटने की बात कही और चली गई काफी देर तक वह वापस नहीं आई जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई और परिजनों से पूछने के बाद तथा संभावित स्थानों में तलाशने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला और थक हारकर पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर दी है जिसके बाद युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

Advertisements

Leave a Reply