बागेश्वर:- छात्रा ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर दी जान….. जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां किराए के कमरे में रह रही 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बागेश्वर के मंडलसेरा क्षेत्र में यह मामला सामने आया है , जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मंडलसेरा क्षेत्र जीतनगर निवासी छात्रा ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नुमाइशखेत में कक्षा 12वीं की छात्रा बताई जा रही है जो कि काफी मेधावी थी। घटना की सूचना जैसे ही मिली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। छात्रा की पहचान आंचल आर्या निवासी जीतनगर मंडलसेरा के रुप में बताई जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply