
गरुड़ (बागेश्वर ) । कांग्रेस की न्याय यात्रा के तहत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून से हेलीसेवा के माध्यम से बैजनाथ पहुंचे। बैजनाथ हेलीपैड पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, हरीश ऐठानी, गोपाल दत्त भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बैजनाथ स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और बातें रखीं।
पर्यटक आवास गृह में दोपहर का भोजन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रानीखेत के लिए रवाना हो गए।





