Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच- पांच लाख की सहायता की संस्तुति

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच- पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की संस्तुति की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर सूचना निदेशालय में बैठक आयोजित की गई और यह बैठक सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई जिसमें पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई और चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5- 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति भी इस दौरान की गई। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के संस्तुति भी इस दौरान की गई। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है और सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Advertisements

Leave a Reply