
उत्तराखंड राज्य में दोपहर बाद फिर एक बार मौसम बदला राज्य के यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी देखने को मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और उसके बाद दोपहर बाद मौसम बदलने के चलते बारिश तथा बर्फबारी देखने को मिली। राज्य के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में पहले ही बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए थे और दोपहर बाद मौसम बदला तथा यमुनोत्री धाम व केदारनाथ में बर्फबारी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों की बात करें तो 26 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा तथा 30 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और राज्य में कड़ाके की ठंड भी महसूस हो सकती है।





