पिथौरागढ़:- जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके…. जानिए कितनी रही तीव्रता

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए, राज्य में एक बार फिर से पिथौरागढ़ में धरती डोली और इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार दोपहर 12:51 में जिले में भूकंप आया और भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में ही जमीन से 11 किलोमीटर अंदर रहा तथा इस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। उत्तराखंड राज्य भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य है और ऐसे में अक्सर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं ऐसे में आज पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी को भी जान- माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं।

Advertisements

Leave a Reply