
अल्मोड़ा। जिले में आगामी 2 नवंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है जिले के परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी विक्रम के अनुसार 2 नवंबर को एसएसजे परिसर में शिक्षित और बेरोजगार महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है और यहां पर संबंधित बैंकों की ओर से लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में समय पर पहुंचने की अपील की गई है। जिले में ऐसे कई युवा हैं जो कि पढ़े लिखे हैं मगर बेरोजगार है उनके लिए यह रोजगार मेला एक बेहद ही बेहतर अवसर साबित होने जा रहा है।
Advertisements





