
अल्मोड़ा। जिले में दीपावली के त्यौहार के दौरान निर्बध रूप से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होगी इसके लिए त्यौहारीय सीजन से पहले बिजली आपूर्ति ग्रिड का अनुरक्षण कार्य किया गया जो कि शनिवार को पूर्ण हो चुका है। अंतिम दिन स्यालीधार- तोली 33 केवी लाइन पर लॉपिंग के लिए शटडाउन किया गया और इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते आजकल लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है मगर त्यौहारीय सीजन को देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से जिले भर में बिजली आपूर्ति ग्रिड का अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है जो कि शनिवार को पूरा हो गया है और मेंटेनेंस के बाद त्यौहारीय सीजन में घरों से लेकर बाजार और अन्य संस्थाओं में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के बेहतर व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। यूपीसीएल की ओर से जिले भर में चलाया जा रहा विद्युत आपूर्ति ग्रिड अनुरक्षण कार्य के दौरान कई क्षेत्रों में विद्युत कटौती करनी पड़ी ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा मगर इसके बाद अब निर्बाध रूप से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की उम्मीद है।





