
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 7 दिन की नवजात बच्ची कूड़े के ढेर में मिली। धर्मनगरी में दो मासूम बच्चियों को लावारिस छोड़ने का मामला सामने आया है। भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में करीब 7 दिन की नवजात बच्ची मिली जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास एक साल की लावारिस बच्ची मिली है। नवजात बच्ची को देखने के बाद समाजसेवी वंदना गुप्ता ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को 108 एंबुलेंस से महिला अस्पताल पहुंचाया गया और दूसरी बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने संरक्षण में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल दोनों की देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है, इस घटना के बाद धर्मनगरी में मानवता शर्मसार हो चुकी है।





